बेटों पर भारी होनहार सिमरनप्रीत कौर

एशियन खेलों में शूटर बेटी ने जीते दो रजत पदक खेलपथ संवाद डबवाली (लम्बी)। दसमेश गर्ल्स कॉलेज बादल की शूटर सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने एक बार पुन: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख़ुद को ‘असली विजेता’ साबित किया है। उसने कोरिया में जारी 15वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में 25 मीटर (जूनियर वर्ग) पिस्टल के टीम व व्यक्तिगत इवेंट में दो चाँदी के पदक जीते हैं। इससे पूर्व वह जूनियर वर्ल्ड कप 2022 (जर्मनी) व आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप-2023 (ज.......

रुतुजा भोसले की मदद करेगा पुनीत बालन ग्रुप

शटलर की नजर अब 2024 पेरिस ओलम्पिक पर  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझू एशियाई खेलों की सफलता के साथ-साथ भारतीय टेनिस स्टार रुतुजा भोसले अब 2024 पेरिस ओलम्पिक कोटा सुरक्षित करने का लक्ष्य रख रही हैं और पुनीत बालन ग्रुप के अविचल समर्थन के साथ टॉप-200 में पहुंचकर और भी अधिक ग्रैंड स्लैम प्रस्तुति सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रुतुजा को पीबीजी अध्यक्ष पुनीत बालन और उनकी मां की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। रुतुजा.......

स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद पर पैसों की बारिश

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देंगे दो करोड़ रुपये पैरा एशियाई खेलों में शटलर प्रमोद ने जीते तीन पदक खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पैरा एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रमोद भगत को दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। ओडिशा के भगत ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद भगत ने अपने साथी नितेश कुमार के खिलाफ कड़े मुकाबल.......

चीन में चांदी सी चमकी जैनब खातून

कभी ट्यूशन के नहीं थे रुपये, आर्थिक तंगी न डिगा पाई हौसला खेलपथ संवाद मेरठ। पैरा एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता जैनब खातून के पास कभी ट्यूशन के पैसे नहीं थे। लेकिन अर्थिक तंगी भी उनके हौसलों की उड़ान को नहीं रोक सकी। मेहनत रंग लाई और जैनब ने पैरा एशियन गेम्स में सफलता का परचम लहराया। जैनब ने 61 किलो भार वर्ग में 85 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। वह कहती हैं कि मां रूबीना और पिता आदिल की दुआएं काम आईं।  मंजिल उ.......

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी होनहार, अबकी बार जीतेंगे मेडल 100 के पारः ब्रजेश पाठक

37वें राष्ट्रीय खेल: 33 खेलों में भाग लेंगे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी खेलपथ संवाद लखनऊ। गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी 33 खेलों में दमखम दिखाएंगे। इन खेलों के दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के सुचारू रूप से प्रतिभाग एवं प्रतियोगिता स्थल पर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सचान (आईएएस, विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य) .......

एशियन गेम्स के पदक विजेताओं की झोली खुशियों से आबाद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पैसा और नौकरी दे बढ़ाया हौसला खिलाड़ियों के लिए शूंटिंग रेंज-तीरंदाजी केंद्र खोलने की घोषणा  खेलपथ संवाद करनाल। हरियाणा के करनाल में एशियाई खेलों के पदक विजेता हरियाणवी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित करते हुए कहा कि आप लोग प्रदेश और देश का गौरव हो। मुख्यमंत्री खट्टर ने खिलाड़ियों को पैसा और नौकरी का तोहफा देकर दूसरे राज्यों के लिए नजीर छोड़ी है। सम्मान समारोह मे.......

खेल देवियों को हिन्दुस्तान का सलाम

विदेशों में लहराया तिरंगा, बढ़ाया देश का मान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। समूचे देश में इस समय नवरात्रि का पवित्र-पावन दौर चल रहा है। हर भारतीय देवी मां की भक्ति में लीन है। भक्तगण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घरों के अलावा मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।दूसरी तरफ भारतीय खेल देवियां वैश्विक खेल मंचों में अपने कौशल और दमखम का नायाब उदाहरण पेश कर रही हैं। आज हम यहां चर्चा कर रहे हैं खेल के क्षेत्र की उन देवियों की, जिन्होंने ह.......

हिमाचल के खिलाड़ी कम प्रोत्साहन राशि से नाखुश

कहा- तीन नहीं तो कम से कम डेढ़ करोड़ रुपये दे सरकार क्लास वन पदों पर नौकरियां देने की मांग उठाई खेलपथ संवाद शिमला। एशियन खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ियों ने कहा कि देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए हिमाचल सरकार से मिलने वाली 15 लाख रुपये की राशि नाकाफी है। सरकार तीन करोड़ रुपये ना दे लेकिन, कम से कम डेढ़ करोड़ रुपये तो सम्मान के तौर पर मिलने चाहिए। खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार से क्लास वन पदों पर नौकरियां देने की.......

कर्नाटक के हर सरकारी विभाग में मिलेगी खिलाड़ी को नौकरी

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की खिलाड़ी हित की बड़ी घोषणा खेलपथ संवाद बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पुलिस और वन विभाग के अलावा अन्य सरकारी विभागों में खिलाड़ियों को दो फीसदी आरक्षण के लिए सकारात्मक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बुधवार को कहा कि वर्तमान में पुलिस और वन विभाग में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, और अन्य सरकारी विभागों में रोजगार के लिए दो प्रतिशत कोटा देने की "सकारात्मक समीक्षा&.......

उम्र का गोरखधंधा कर रहा यूपी में खेलों को गंदा

चारसौबीसी करने वाले खिलाड़ियों पर शिक्षा विभाग सख्त उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल निशाने पर खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेल भगवान भरोसे चल रहे हैं। खेलों की प्रतियोगिताएं तो होती हैं लेकिन खिलाड़ी खेलनहारों की आंख में धूल झोंक अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। जब पानी सिर से ऊपर पहुंच जाता है तब शिक्षा और खेल निदेशालय जागते हैं। उम्र के गोरखधंधे ने शिक्षा विभाग की चूलें हिला दी हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश.......